

स्थान : अल्मोड़ा
रिपोर्टर : संजय जोशी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया मुख्यमंत्री ने कुल 17 योजनाओं का लोकार्पण तथा 9 योजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को प्रदेश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने उदय शंकर नृत्य अकादमी में आयोजित एसडीजी अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विजेताओं और समूहों को सम्मानित किया कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों और अधिकारियों की मौजूदगी रही।


एसडीजी 2024-25 रैंकिंग में रुद्रप्रयाग जिले ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तरकाशी और नैनीताल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे वहीं बागेश्वर, चमोली और टिहरी जिलों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ मुख्यमंत्री ने सभी जिलों और अधिकारियों को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 समूहों को भी सम्मानित किया उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने एसडीजी इंडेक्स में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है, जो प्रदेशवासियों की मेहनत और सरकार की योजनाओं का परिणाम है उन्होंने कहा कि सरकार स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।



कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

