

स्थान : विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट


विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के जीवनगढ़ में बुद्धवार सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। सुबह 11 बजे विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत जीवनगढ़ के वार्ड संख्या 14 सहित लाइन जीवनगढ़, सईपुरी कॉलोनी, शक्ति विहार, डॉक्टरगंज और गणेश मंदिर क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की।


यह सड़क करीब 177.40 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। लंबे समय से लंबित इस परियोजना के शुरू होने को स्थानीय विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


कार्यक्रम के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में भी इसी तरह के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क पिछले लगभग 25 वर्षों से लंबित थी। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया है।

लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से विशेष रूप से वार्ड संख्या 14, सईपुरी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, जिससे दैनिक जीवन की समस्याएं काफी हद तक कम होंगी।

जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।


सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी तथा लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो सकेगी।

