लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव: नामांकन प्रक्रिया पूरी, चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव: नामांकन प्रक्रिया पूरी, चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

स्थान : लालकुआँ
रिपोर्टर : मुन्ना अंसारी

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआँ के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कुल दस पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए। इस दौरान चार पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए।

चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन तथा उपाध्यक्ष पद के लिए भी तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं महामंत्री पद के लिए भी तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।

महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना रावत का एकमात्र नामांकन होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह उपसचिव पद पर जितेन्द्र पाल सिंह और प्रिया अग्रवाल भी एक-एक नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसके अलावा प्रचार मंत्री पद पर विनोद सिंह सुनाल का एकमात्र नामांकन होने से उन्हें भी निर्विरोध निर्वाचन का लाभ मिला।

संगठन मंत्री पद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो नामांकन पत्र खरीदे गए हैं, जिन पर आगे की चुनावी प्रक्रिया जारी रहेगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के लिए स्थान का चयन भी कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी, ताकि व्यापारियों का विश्वास और मजबूत हो सके।