आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई समस्या चल रही है, तो परिवार के लोगों के सहयोग से उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात मन को खुशी देगी और खास विषयों पर विचार-विमर्श भी होगा। संतान के भविष्य से जुड़ी योजना को कार्यरूप देने का अनुकूल समय है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
नेगेटिव – मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी स्थिति रह सकती है। इसकी वजह से चिड़चिड़ापन और उदासी महसूस कर सकते हैं। संबंधियों से किसी तरह के सहयोग की उम्मीद न करें। अपनी कार्यक्षमता पर ही भरोसा रखें। बेकार के वाद-विवाद में अपनी ऊर्जा नष्ट न करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई लंबित काम आज फिर शुरू हो सकता है। युवा अपनी मेहनत और क्षमता से टारगेट हासिल कर लेंगे। हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी, जिनका समाधान निकालना आपकी योग्यता पर निर्भर करेगा। ऑफिस में भी काम की अधिकता रहेगी। काम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर थोड़ी नोकझोंक रह सकती है। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। देसी इलाज लेना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और कई रुके हुए काम व्यवस्थित होंगे। घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। अगर आपका कहीं पैसा अटका हुआ है, तो आज उसकी वसूली करने का उचित समय है। आत्मविश्वास और व्यावहारिक सोच फायदा देंगे।
नेगेटिव- कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियां सीक्रेट रखें। बच्चों के प्रति अपना रुख नरम रखें और प्यार से उनका मार्गदर्शन करें। अनावश्यक नोकझोंक और वाद-विवाद से दूर रहें। कोर्ट केस या किसी सामाजिक विवाद से जुड़ा मामला समय पर सुलझा लें।

व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में काम बढ़ेगा और अच्छा मुनाफा भी होगा। इस समय किसी नई गतिविधि को शुरू करने के बजाय मौजूदा व्यवसाय पर ध्यान देना उचित है। वर्किंग महिलाएं घर और प्रोफेशन के बीच तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। असंतुलित दिनचर्या और खानपान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। किसी की मदद से आपका लंबित काम बन सकता है। घर में नजदीकी लोगों के आने से मनोरंजन और उत्साह भरा माहौल रहेगा। संतान का कोई काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो जाएगा। काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति में सुधार होगा।
नेगेटिव- अपने व्यवहार और मनोस्थिति पर ध्यान दें, क्योंकि गुस्से और जिद की वजह से संबंधों में दिक्कत आ सकती है। ध्यान रखें कि संबंधों में खटास न आए। रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखें। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन रखने के बजाय अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अभी किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए समय उचित नहीं है। कोई परेशानी आने पर घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। मार्केट में कोई रुकी हुई पेमेंट आज मिल सकती है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। धैर्य और सावधानी जरूरी है।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और हंसी-खुशी समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी आ सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। बाहरी खानपान स्वास्थ्य को नुकसान दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। कई तरह की जानकारियां मिलेंगी और आपकी उन्नति का कोई रास्ता भी खुलेगा। युवाओं को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलने से राहत रहेगी। मनोरंजक यात्रा से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- घर के रखरखाव से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं, तो अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च करना परेशानी दे सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, वरना महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। किसी की गलत सलाह और संगति का नकारात्मक असर आपके मान-सम्मान और व्यक्तित्व पर पड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यापार में कुछ नई गतिविधियां शुरू करने की योजनाओं को कार्यरूप देने का अनुकूल समय है। इस समय आपको कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। नौकरी में कार्यभार बहुत ज्यादा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बहस में न उलझें। शांत रहकर काम करें।
लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे आपका सम्मान भी करेंगे। कई तरह के खर्चों का समय है, लेकिन आप उन्हें मैनेज कर लेंगे। अपनों के साथ मनोरंजन, शॉपिंग आदि में समय बीतेगा। परिवार में अपनापन और सक्रियता रहेगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। हाथ आई किसी उपलब्धि को लापरवाही की वजह से न छोड़ें, क्योंकि भविष्य में वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। स्वभाव को सहज और संतुलित रखें। गुस्से से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। धैर्य जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी छोटी से छोटी बारीकियों का भी गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। इससे आप उचित निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं। ऑफिस में आपकी बेहतर कार्यप्रणाली की सराहना होगी। संपर्कों से फायदा मिलेगा।
लव- घर में सुख-शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर हो सकती है। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- कब्ज और वायु विकार जैसी समस्या रह सकती है। खानपान हल्का रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कई चीजों को लेकर व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आप अपनी सूझबूझ से घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं को आसानी से सुलझा देंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- अतिरिक्त कामों में व्यस्तता की वजह से अपने व्यक्तिगत कामों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के निजी जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। उसे सुलझाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी भी गतिविधि में सावधानी बरतें।

व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही समस्या दूर होगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी, लेकिन इस समय कोई रिस्क नहीं लेना है। पुरानी पार्टियों से फिर संपर्क स्थापित करने पर फायदा हो सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। सोच-समझकर फैसला लें।
लव- समय के अभाव के कारण अपने व्यक्तिगत कामों में उचित समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम से बचाव रखने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार में कोई समस्या चल रही है, तो आपसी बातचीत से उसे सुलझाया जा सकता है। समाज में आपकी योग्यता और काबिलियत की सराहना होगी। कुछ समय अपने लिए भी निकालें। आत्ममनन करने से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव- बेकार की बहसबाजी और क्रोध आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट करने की योजना है, तो उस पर दोबारा विचार जरूर करें। आर्थिक स्थिति को लेकर इस समय की गई मेहनत के परिणाम तुरंत अच्छे नहीं मिलेंगे, लेकिन भविष्य में लाभदायक साबित होंगे।

व्यवसाय- व्यापार में आर्थिक मामलों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। किसी भी तरह का निवेश जोखिम भरा रहेगा। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। ये संपर्क आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे।
लव- दांपत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और घर में खुशहाली भरा वातावरण बनेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों के दर्द से परेशानी रह सकती है। व्यायाम इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज किसी खास मित्र से बातचीत होगी और मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यक्तिगत काम खुद ही निपटाने की कोशिश करें। दूसरों से मदद की उम्मीद रखना उचित नहीं है। आर्थिक गतिविधियों में सुधार आएगा और लंबे समय से चल रही फाइनेंस संबंधी चिंता दूर होगी। आत्मनिर्भरता फायदा देगी।
नेगेटिव- आज अपने महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता पर रखें। ग्रह स्थिति संदेश दे रही है कि दूसरों की सलाह पर ध्यान देने के बजाय खुद पर भरोसा रखकर काम करें। विद्यार्थी और युवा वर्ग मौज-मस्ती छोड़कर अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना शुरू करें। समय का सही उपयोग करें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रखने के लिए लापरवाही और आलस छोड़कर पूरे मन से काम करें। कुछ नई संभावनाएं भी मिलेंगी। नौकरीपेशा लोग अपने कामकाज को गंभीरता और ईमानदारी से पूरा करें, इस समय आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।
लव- घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। चोट लगने या गिरने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। वरिष्ठ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने का उत्तम समय है। घर के किसी प्रिय व्यक्ति की बड़ी उपलब्धि से परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में न उलझें, वरना आपके खुद के काम बीच में अटक सकते हैं। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति को सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। गुस्से और आवेश पर काबू रखें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। हालांकि किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आप काफी हद तक उनका समाधान निकाल लेंगे। विदेशी व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे। सरकारी नौकरी वालों को किसी स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए काम करना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी का आत्मविश्वास और सहयोग आपका मनोबल बनाए रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ेंगी। लापरवाही न करें और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई भी खास फैसला लेते समय वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखें। इससे आपको सफलता मिलेगी और आपकी चतुराई तथा योग्यता की सराहना होगी। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे लाभ के साथ उत्साह और ऊर्जा भी महसूस होगी।
नेगेटिव- खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन फिलहाल उनमें कटौती करना संभव नहीं होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। किसी घनिष्ठ मित्र से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित हो सकता है। धैर्य रखें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक पार्टियों और मार्केटिंग से जुड़े कामों को बढ़ाने पर ध्यान दें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए अभी उचित समय नहीं है। संपर्कों के माध्यम से अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई विशेष अथॉरिटी मिलने से उत्साह बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से उचित व्यवस्था बनाए रखेंगे। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपने अपनी मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बनाया है। आज आपको इसी मेहनत के उचित परिणाम मिल सकते हैं। विरोधी परास्त रहेंगे। युवाओं को अपनी किसी योजना को कार्यरूप देने में वरिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। मन में उत्साह रहेगा।
नेगेटिव- बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी न आने दें। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए अगर आपको झुकना पड़े, तो शर्मिंदगी महसूस न करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत है। धैर्य रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी का असर रहेगा। भाग्य को दोष देने के बजाय अपनी कार्यप्रणाली बदलने की कोशिश करें। पार्टनरशिप से जुड़ी कोई प्लानिंग हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा न होने की वजह से उच्च अधिकारियों का दबाव झेलना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। बच्चे की किलकारी से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी समस्या रहेगी। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने रुके हुए कामों को पूरा करने का अनुकूल समय है। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप खुद को तनावमुक्त तथा ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों और मित्रों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा। मन में राहत रहेगी।
नेगेटिव- अपनी वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। कुछ समय घर-परिवार के लिए भी जरूर निकालें। दिन के दूसरे भाग में ऐसा महसूस हो सकता है कि समय हाथ से निकलता जा रहा है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। कोई वित्तीय फैसला लेना पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से नई-नई व्यवसायिक जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल उत्तम बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। योग और मेडिटेशन आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से आराम देंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2