कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक पहुंचे लालकुआं, विधायक पद के दावेदारों से की मुलाकात

रिपोर्टर– सचिन गुप्ता

स्थान – लालकुआं

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को मद्दे नजर रखते हुए कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक चेतन चौधरी लालकुआं पहुंचे | वहां पहुचते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया |

जिसके बाद उन्होंने विधायक पद के दावेदारों से मिलकर उनकी दावेदारी पर चर्चा की | साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भीं मिलकर इस बारे में गहन चर्चा की। उन्होंने बताया कि लालकुआं विधानसभा से आज 12 दावेदारों के आवेदन आए हैं जिन की सूची नियम अनुसार हाईकमान को भेज दी जाएगी | जिस पर हाईकमान ही कोई उचित निर्णय देगा | उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में उन्होंने सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और  कार्यकर्ताओं से मिलकर भी उनकी राय जानी है |

चेतन चौधरी विधायक राजस्थान एवं पार्टी पर्यवेक्षक नैनीताल

उन्होंने दावेदारों की लंबी सूची पर बोलते हुए कहा कि दावेदारों की सूची कितनी लंबी ही क्यों ना हो लेकिन पार्टी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवार को सभी दावेदार और सभी कांग्रेस जन मिलकर चुनाव लड़ेंगे, ऐसा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया है।