भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया शोक

भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया शोक

स्थान :देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

रुचि भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण आंदोलन से लेकर राज्य के विकास तक भुवन चंद्र खंडूरी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका निधन राज्य और भारतीय जनता पार्टी दोनों के लिए एक बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा कि खंडूरी एक ईमानदार, सशक्त और अनुशासित व्यक्तित्व के धनी थे। सेना की पृष्ठभूमि से आने के कारण उनके जीवन में अनुशासन और कार्यशैली में स्पष्टता साफ दिखाई देती थी।

रुचि भट्ट ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी हमेशा साफगोई और पारदर्शिता के साथ राजनीति करते रहे। उन्होंने जनहित और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बनाया और लंबे समय तक जनता के बीच सम्मानित नेता के रूप में पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि उनके जाने से उत्तराखंड और भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा। प्रदेश की राजनीति में उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा महिला मोर्चा खंडूरी परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

महिला मोर्चा की ओर से भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को उत्तराखंड की राजनीति और विकास के लिए अविस्मरणीय बताया गया।