पीएम सूर्य घर योजना से लोगों को मिल रही राहत, उत्तराखंड में बढ़ रहा सौर ऊर्जा उत्पादन

पीएम सूर्य घर योजना से लोगों को मिल रही राहत, उत्तराखंड में बढ़ रहा सौर ऊर्जा उत्पादन

स्थान :देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर में लोगों को घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आवासीय उपभोक्ताओं को भारी सब्सिडी देकर बिजली बिल में राहत प्रदान करना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

योजना के अंतर्गत आम नागरिक अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं। इससे न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन के जरिए आय के अवसर भी बढ़ेंगे। केंद्र सरकार इस योजना के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता और सब्सिडी उपलब्ध करा रही है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए बंसीधर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह योजना आम जनता के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध हो रही है।

बंसीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं के साथ मिलकर यह योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को नए अवसर प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के गांवों में लगभग 1000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता विकसित की जा चुकी है। इससे राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगमों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी लोगों को इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग सोलर ऊर्जा अपनाएं और बिजली पर निर्भरता कम हो।

योजना के जरिए पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन कम होगा और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश को मजबूती मिलेगी।

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में इस योजना का दायरा और बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक परिवारों को मुफ्त और सस्ती बिजली का लाभ मिल सके।