डोईवाला में भाकियू द्वारा रक्तदान शिविर, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को दी गई श्रद्धांजलि

डोईवाला में भाकियू द्वारा रक्तदान शिविर, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को दी गई श्रद्धांजलि

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

डोईवाला भारतीय किसान यूनियन देहरादून द्वारा किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि के अवसर पर डोईवाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शिविर के दौरान किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके द्वारा किसान हित में किए गए संघर्षों एवं योगदान को याद किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि टिकैत ने पूरे देश में किसानों की आवाज को मजबूती दी और हमेशा उनके अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। उनके प्रयासों के कारण किसान आंदोलन को नई दिशा मिली।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया और किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की बात कही।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डोईवाला गौरव सिंह, सिंघ सभा गुरुद्वारा डोईवाला के प्रधान गुरदीप सिंह, प्रिंस, सरजीत सिंह तथा भाकियू देहरादून जिलाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जैसे कार्यक्रम समाज में सेवा भावना को बढ़ाते हैं और जरूरतमंदों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने किसान आंदोलन के महान नेता टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।