

ब्यरो रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक के सेवा बोर्ड (RBISB) ने 28 अप्रैल 2026 को ग्रेड ‘B’ अधिकारी भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत सामान्य (General), DEPR और DSIM कैडर में कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 (शाम 6 बजे तक) तक RBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
इस भर्ती में अलग-अलग कैडर के लिए योग्यता निर्धारित की गई है।

- General कैडर: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 60% अंक और आरक्षित वर्गों के लिए 50% अंक जरूरी हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 55% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए पास होना पर्याप्त) अनिवार्य है।
- DEPR कैडर: इकोनॉमिक्स या फाइनेंस में मास्टर डिग्री आवश्यक है, जिसमें न्यूनतम 55% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 50%) जरूरी हैं। PhD या रिसर्च अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- DSIM कैडर: गणित, सांख्यिकी या डेटा साइंस में मास्टर डिग्री के साथ 55% अंक आवश्यक हैं। चार वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए 60% अंक जरूरी हैं। PhD धारकों को भी वरीयता दी जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम
RBI ने परीक्षा की संभावित तारीखें भी घोषित कर दी हैं—
- Phase-I (General): 13 जून 2026
- Phase-I (DEPR/DSIM): 14 जून 2026
- Phase-II (General): 25 जुलाई 2026
- Phase-II (DEPR/DSIM): 26 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए: ₹118 (18% GST सहित)
- General/OBC/EWS: ₹1003 (18% GST सहित)
- RBI कर्मचारियों के लिए: कोई शुल्क नहीं
वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभ में लगभग ₹78,450 प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), विशेष भत्ता, ग्रेड भत्ता और HRA जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे कुल वेतन और बढ़ जाता है।

आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाकर “Grade B (DR) 2026” नोटिफिकेशन चुनना होगा।
इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके फीस जमा करनी होगी।


यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।


