

ब्यरो रिपोर्ट

पंजाब किंग्स की जबरदस्त फॉर्म को आखिरकार मंगलवार को झटका लगा, जब पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला टूटा, राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया रोमांचक मुकाबला ने उन्हें उनके घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हराकर सीजन में पहली हार का स्वाद चखाया। यह मुकाबला मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया।


पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर प्रभसिमरन सिंह और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी की। स्टोइनिस ने मात्र 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए अंत के ओवरों में तेजी से रन बटोरे।

मैच के दौरान पंजाब एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन अंतिम तीन ओवरों में राजस्थान के गेंदबाजों के खिलाफ रन गति बेहद तेज रही और स्कोर 200 के पार पहुंच गया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत धमाकेदार रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में 16 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने भी 51 रन की अहम पारी खेली।
राजस्थान की ओर से डोनोवान फरेरा ने 52 रन की नाबाद पारी खेली और अंत तक क्रीज पर टिककर टीम को जीत दिलाई। उनके साथ शुभम दुबे ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।


पंजाब की ओर से स्पिनर युजवेंद्र चहल ने वापसी की कोशिश की और तीन अहम विकेट लेकर मैच को रोमांचक बनाया, लेकिन राजस्थान के मध्यक्रम बल्लेबाजों ने दबाव नहीं बनने दिया।


राजस्थान रॉयल्स ने 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और इस जीत के साथ टूर्नामेंट में मजबूत वापसी दर्ज की। यह उनकी छठी बार 200 से अधिक लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करने की उपलब्धि भी रही।


इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स इस जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
मैच के बाद यह साफ हो गया कि इस सीजन में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है और कोई भी टीम लगातार आसान जीत दर्ज नहीं कर पा रही है।

