

स्थान : देवप्रयाग (पौड़ी गढ़वाल)
ब्यूरो रिपोर्ट

रविवार को देवप्रयाग–पौड़ी मोटर मार्ग पर कुंडाधार के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार एक कार (UK12G5972, इग्निस) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है। वहीं अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में साक्षी (पत्नी हेमंत रावत), मनोरम देवी (पत्नी लक्ष्मण सिंह), जगदीश सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, हेमंत रावत तथा श्रीनगर निवासी देवेश (पुत्र देवेंद्र सिंह भंडारी) शामिल हैं।


सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। सीओ पौड़ी तुषार बोरा ने बताया कि टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।


घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बागी अस्पताल, देवप्रयाग भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

