ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लोगों पर चालान

ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लोगों पर चालान

स्थान : डोईवाला
ब्यरो रिपोर्ट

देहरादून जनपद में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना क्षेत्रों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में डोईवाला कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे तथा वाहनों में शराब पीने और पिलाने वाले व्यक्तियों की जांच की गई।

पुलिस कार्रवाई में कुल 14 व्यक्तियों को मौके पर पकड़कर कोतवाली लाया गया। सभी से पूछताछ की गई और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की गई।

जांच के बाद सभी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे आम जनता को असुविधा और कानून व्यवस्था पर असर पड़ता है।

डोईवाला पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दून पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।