

स्थान : जसपुर
ब्यरो रिपोर्ट

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। उमस और तापमान बढ़ने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज राजपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नईम अहमद के नेतृत्व में स्थानीय लोग बिजली घर पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।


प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिन और रात दोनों समय बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय भी कई घंटों तक बिजली गुल रहती है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। गर्मी के कारण रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है।
जिला पंचायत सदस्य नईम अहमद ने कहा कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि आने वाले कुछ दिनों में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लोग मजबूर होकर बड़े आंदोलन की ओर बढ़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की बात कही।


वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए जाएंगे और समस्या के समाधान के लिए आव


