हरिद्वार में फायरिंग कांड का 8 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में फायरिंग कांड का 8 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित BHEL फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में 2 नाबालिग समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे और 3 चाकू बरामद किए गए हैं। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच में सामने आया कि आरोपी “BAAZ” नाम से सोशल मीडिया गैंग चलाते थे और इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए लोगों को हथियारों के बल पर डराते-धमकाते थे।

बताया जा रहा है कि घटना आपसी रंजिश का परिणाम थी, जिसमें आरोपियों ने युवक वंशु पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया था।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वहीं, फरार अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।