


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- युवाओं को अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

नेगेटिव– इस समय आपके ऊपर अत्यधिक कार्यभार की स्थिति रहेगी। इस कारण आप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। रुपए-पैसे संबंधी किसी भी तरह का लेन-देन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, लेकिन किसी के साथ संबंध भी न बिगाड़ें।

व्यवसाय– व्यवसाय में नई योजना पर अमल करने के लिए उचित समय है। नए अनुबंध होंगे। युवा अपने करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव न करें। अपनी योजना अथवा गतिविधियों का जिक्र नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सामने न करें।

लव– घर में किसी मुद्दे को लेकर कलह की स्थिति रह सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लेकर आपस में बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। प्रेमी-प्रेमिका का आपसी सामंजस्य और भावनात्मक लगाव मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्य– गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। लापरवाही न बरतें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 3


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज सुबह अपनी दिनभर की गतिविधियों की योजना बना लें। समय अनुकूल है। आपके कार्य व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं से संबंधित खरीददारी में परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव– दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। किसी के साथ अधिक वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधान और सतर्क रहें। कुछ गलत निर्णय होने की वजह से खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
व्यवसाय– व्यावसायिक कार्य बिना बाधा होते जाएंगे, सिर्फ अपनी कार्यप्रणाली को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की जरूरत है। मार्केटिंग और पेमेंट आदि कलेक्ट करने में समय व्यतीत होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में कुछ मतभेद हो सकते हैं।
लव– घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन समस्याओं की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अगर किसी विशेष काम को लेकर भागा-दौड़ी करनी पड़े, तो चिंता न करें, क्योंकि आपको बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है, लेकिन समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है।
नेगेटिव– अगर कोई जमीनी विवाद चल रहा है, तो शांति से समाधान निकालें। ध्यान रखें पुराने मुद्दे उठने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। बेहतर होगा कि व्यर्थ बातों पर ध्यान ही न दें। धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।
व्यवसाय– व्यवसाय में कानूनी नियमों का पालन करें, वर्ना किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस समय अपने कारोबार के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देना जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में अपने सामर्थ्य से ज्यादा पैसा न लगाएं। ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भी मिल सकता है।
लव– घर की देखरेख और व्यवस्था के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। व्यर्थ की दोस्ती में अपना समय और पैसा खराब न करें।
स्वास्थ्य– पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। अपनी नियमित जांच करवाएं और बेहतर इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आप अपनी प्रभावशाली और मीठी वाणी से दूसरों पर अपना प्रभाव बना लेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। घर में महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव– भाइयों के साथ कहा-सुनी हो सकती है, लेकिन वरिष्ठ लोगों की मध्यस्थता से समस्या का निवारण हो जाएगा। किसी खास काम में व्यवधान आने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों से परहेज करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। कोई भी खास निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से विचार-विमर्श करना उचित होगा। व्यावसायिक यात्रा सावधानी से करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्य मिलने की वजह से ओवर टाइम करना पड़ सकता है।
लव– पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर-परिवार की व्यवस्था को उचित और खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बदलते मौसम की वजह से सुस्ती और थकान हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना लें, क्योंकि दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में अनुकूल हैं, आपके काम स्वतः ही बनेंगे। संतान की व्यवस्थित गतिविधियों से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव– इस समय सामाजिक और राजनीतिक कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें, गुस्से की वजह से स्थितियां बिगड़ सकती हैं। कहीं पैसा उधार न दें।
व्यवसाय– इस समय कार्यक्षेत्र की छोटी से छोटी बात को गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। व्यवसायिक पेपर्स और फाइलें सुव्यवस्थित रखें और किसी भी अपरिचित के हाथ में न आने दें। नौकरीपेशा लोग अकाउंट संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें।
लव– वैवाहिक रिश्तों में मधुरता रहेगी। अपने प्रिय मित्रों के मिलने से पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य– तनाव और चिड़चिड़ेपन की वजह से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मसले का हल व समाधान मिल जाएगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव– घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और इस वजह से आपका कोई खास कार्य अधूरा भी रह सकता है। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई प्लानिंग चल रही है, तो अभी उस पर पुनर्विचार जरूर करें।
व्यवसाय– व्यवसायिक मामलों में बहुत अधिक व्यस्तता और मेहनत बनी रहेगी, लेकिन अभी बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोग अधिकारियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें।
लव– पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य– डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाते रहें। मॉर्निंग वॉक करना उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव– विशिष्ट लोगों के साथ आपका मेल-मिलाप रहेगा और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे।
नेगेटिव– विपरीत परिस्थितियां आ जाने से निराशा जैसी स्थिति रहेगी। धैर्य और संयम बनाए रखें। रुपए-पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। साथ ही फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है।
व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियों में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली पर पुनः विचार करें। इस समय बहुत अधिक मेहनत और लाभ कम जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे।
लव– पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंध में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। जिसकी वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य– नसों खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। काम के अत्यधिक बोझ का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज का दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से मुश्किल राह आसान हो जाएगी। धैर्य पूर्वक किए गए कार्यों का नतीजा शुभ मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ चल रही समस्या दूर होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव– कोई निर्णय लेने से पहले परिस्थितियों की उचित जानकारी लेना जरूरी है, क्योंकि कोई आपकी भावना का गलत फायदा उठा सकता है। विद्यार्थी और युवा अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान दें। जोश में आकर किसी को भी मदद करने जैसा वादा न करें।
व्यवसाय– पार्टनरशिप संबंधी योजनाएं साकार करने का अनुकूल समय है। इस समय व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे और कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। नौकरी में किसी गलती की वजह से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लव– पति-पत्नी में इगो को लेकर मतभेद रह सकते हैं। इनका असर पारिवारिक व्यवस्था पर न होने दें।
स्वास्थ्य– बदलते मौसम में लापरवाही हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव– ग्रह आपके पक्ष में हैं। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों के उचित परिणाम मिलने वाले है। भाइयों के साथ बीती हुई कुछ नकारात्मक गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आप काफी हद तक सुकून और शांति महसूस करेंगे।
नेगेटिव– कभी-कभी आलस हावी हो सकता है, इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहें। युवाओं के किसी कार्य में व्यवधान आने की आशंका है, लेकिन चिंता न करें और दुबारा से अपनी एनर्जी को एकत्रित करके अपने काम में लग जाएंगे।
व्यवसाय– अगर व्यवसाय संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं तो आज उसे स्थगित ही रखें। यह समय मार्केटिंग के कार्यों पर ध्यान देने का है। नौकरी के काम में बदलाव संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का अनुसरण करना फायदेमंद साबित होगा।
लव– पति-पत्नी में पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ अनबन रह सकती है। प्रेम संबंध के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य– जुकाम-खांसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। निश्चित ही आपके कार्य बेहतरीन तरीके से संपन्न होंगे। संतान के करियर व शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव– विद्यार्थी मनोरंजन और व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ समझौता न करें। घर के कार्यों में हाथ बंटाना भी आपकी जिम्मेदारी है। किसी से बातचीत करते समय सभ्य भाषा का प्रयोग करें।
व्यवसाय– कारोबारी मामलों में आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में और अधिक बेहतर करने संबंधी योजनाएं बनेंगी। नौकरी पेशा लोग अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। जल्दी ही प्रमोशन की संभावना है।
लव– परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल न बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से लबरेज महसूस करेंगे। शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव– मित्रों और मौज-मस्ती में व्यस्त न रहें। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपसी संबंधों पर पड़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर हो जाएं।
व्यवसाय– व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे, लेकिन जल्दबाजी न करके धैर्य पूर्वक कार्यों को संपन्न करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।
लव– परिवार के साथ मौज-मस्ती में सुखद समय व्यतीत होगा। अचानक ही किसी विपरीत मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य– तनाव और चिंता की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस करेंगे। सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें और किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर जाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 3

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज किसी असमंजस की स्थिति से निकलने में मित्रों का भरपूर सहयोग रहेगा। साथ ही अपनी मेहनत और प्रयासों की बदौलत मनचाही सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। युवाओं को कंपटीशन में कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा, लेकिन सफलता भी सुनिश्चित है।
नेगेटिव– किसी नए कार्य को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। बेहतर होगा कि तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को अपनी स्टडी में कोई समस्या रह सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें।
व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। निवेश करने के लिए भी समय अभी अनुकूल नहीं है। इस समय कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की जरूरत है। ऑफिस में अत्यधिक कार्य होने की वजह से तनाव हावी रहेगा।
लव– पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी से कदम आगे बढ़ाएं, वर्ना बदनामी झेलनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम की वजह से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 5

