

स्थान : सितारगंज
ब्यरो रिपोर्ट

सितारगंज में पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा और परोपकार का अनोखा उदाहरण पेश किया। इस मौके पर उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा की।


पूर्व विधायक अपनी पत्नी, बेटों और पुत्रवधू के साथ गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाता को गुड़ और तिल के लड्डू खिलाए। इस दौरान उन्होंने गौसेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इसे प्राथमिकता देने का संदेश दिया।


गौशाला में मौजूद पत्रकारों को भी पूर्व विधायक ने सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

इसके बाद पाल परिवार ने सितारगंज के उप चिकित्सालय का दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि गाय का संरक्षण और सेवा समाज की जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को इसमें योगदान देना चाहिए। उन्होंने गौशाला ट्रस्ट की व्यवस्था की भी सराहना की।

उन्होंने बताया कि गौशाला में लगभग 560 गायों की देखभाल और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिसके लिए ट्रस्ट बधाई का पात्र है।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी पूर्व विधायक के इस सामाजिक कार्य की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।

