

स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को खेल जगत में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उत्तराखंड अब खेलों की मेजबानी में तेजी से आगे बढ़ रहा है।


देहरादून में आयोजित 87वीं इंटर-स्टेट जूनियर और यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब केवल पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए भी एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।


उन्होंने देशभर से आए खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह चैंपियनशिप राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जहां उन्हें अपने कौशल को निखारने का मंच मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच और खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

