हल्द्वानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थान : हल्द्वानी
ब्यरो रिपोर्ट

हल्द्वानी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी डॉ. जगदीश चन्द्रा और क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने 14 अप्रैल 2026 को भोटिया पड़ाव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 66 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सिंह नेगी (35) पुत्र स्व. राम सिंह, निवासी ग्राम बैड़ा, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा (वर्तमान पता गंगा कॉलोनी, हल्द्वानी) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 14,520 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पहले भी उसके खिलाफ मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं।

इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 1500 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।