

स्थान : ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट

त्रिवेणी घाट पर चारधाम की 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संत-महात्माओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ छड़ी का पूजन और स्नान कराया।


पूजन के बाद पवित्र छड़ी को गौरी शंकर मंदिर में दर्शन हेतु स्थापित किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।


यात्रा 7 जून तक चलेगी और इस दौरान श्रद्धालु चारों धाम—यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम की परिक्रमा करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संत-महात्माओं का विशेष सान्निध्य रहेगा।
विशेष रूप से अक्षय तृतीया के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यात्रा के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में भाग लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।


