

स्थान : रुड़की
ब्यरो रिपोर्ट

नगर पंचायत ढंडेरा में महाराजा सूरजमल जन कल्याण संगठन ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जाट समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज की एकता, संगठन और विकास को लेकर विचार रखे गए। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।


इस दौरान महिला विंग की अध्यक्ष चौधरी रेनू राधा ने कहा कि जाट समाज के सभी लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए और समाज का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस हर वर्ष 13 अप्रैल को मनाया जाता है।


कार्यक्रम संयोजक कुलदीप अहलावत ने बताया कि इस दिन को समाज के महापुरुषों के बलिदान और उनके योगदान को याद करने के लिए बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित राजेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता और एकजुटता बढ़ती है। उन्होंने सभी लोगों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि जाट समाज के पूर्वजों ने देश और समाज के लिए अनेक बलिदान दिए हैं, जिन्हें याद रखना और उनके पदचिह्नों पर चलना आवश्यक है। इससे समाज और देश दोनों का विकास संभव है।

कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, भाईचारे और प्रगति के संकल्प के साथ किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

