

ब्यरो रिपोर्ट

देशभर के लगभग 25 लाख छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है, जो अब कभी भी खत्म हो सकता है। सूचना के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Central Board of Secondary Education द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थीं, जिनमें देशभर से लाखों छात्रों ने भाग लिया।

DigiLocker पर रिजल्ट को लेकर अपडेट
डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker की वेबसाइट पर छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने अकाउंट और लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सके।


छात्रों को यह भी सुझाव दिया गया है कि वे अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर पहले से सुरक्षित रख लें ताकि रिजल्ट देखने में किसी तरह की परेशानी न हो।
DigiLocker ID एक्टिव करने की प्रक्रिया
छात्र निम्न स्टेप्स से अपना अकाउंट एक्टिव कर सकते हैं—

- cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं
- “Get Started” पर क्लिक करें
- आवश्यक जानकारी भरें
- OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
- इसके बाद अकाउंट एक्टिव हो जाएगा
अन्य माध्यमों से भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र रिजल्ट को अन्य तरीकों से भी देख सकेंगे, जिनमें शामिल हैं:

- आधिकारिक वेबसाइट: cbse.gov.in और results.cbse.nic.in
- UMANG ऐप
- SMS सेवा
कीपैड फोन उपयोगकर्ता भी SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट में रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर दर्ज कर 7738299899 पर भेजना होगा।
छात्रों में बढ़ी उत्सुकता
रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बढ़ गई है। जैसे-जैसे घोषणा का समय करीब आ रहा है, लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर उम्मीदों और तनाव के बीच इंतजार कर रहे हैं।

