देहरादून में हरियाणवी गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

देहरादून में हरियाणवी गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

देहरादून में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग उठी है। एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

अधिवक्ता एवं कांग्रेस प्रवक्ता संदीप चमोली ने इस संबंध में डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान गायक द्वारा आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे समाज में गलत संदेश गया।

तहरीर में संदीप चमोली ने पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। उनका कहना है कि सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।

इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है और कई लोग इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से भी जोड़कर देख रहे हैं।

उधर, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल इस पूरे मामले पर सभी की नजरें पुलिस की जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।