आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार से जुड़े आपके फैसले सभी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उसे आगे बढ़ाने का समय अच्छा है।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को इस समय पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं, जिसकी वजह से कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। कहीं भी बातचीत करते समय अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक जिम्मेदारियों को निभाने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। विरोधी आपके खिलाफ नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी और आत्मविश्वास से उन्हें सफल नहीं होने देंगे। मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों को खुद को और ज्यादा अपडेट करने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई तरह की जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन आप अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें अच्छी तरह निभा देंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। संतान से जुड़े मामलों में भी खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम रह सकती है। अचानक ऐसा खर्च सामने आ सकता है, जिसमें कटौती करना आसान नहीं होगा। अपनी किसी योजना को जल्दबाजी में लागू करना ठीक नहीं है। विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज न करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां कम होंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यभार को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अधिकारियों से संबंध मधुर बनाए रखें।
लव- शाम का समय दोस्तों के साथ मौजमस्ती में बीत सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। युवा अपने प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- खानपान में सावधानी रखें। अपच और एसिडिटी की समस्या रह सकती है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आप अपने भीतर अच्छी ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। इसी वजह से कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में आसानी होगी। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं, इसलिए लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें।
नेगेटिव- किसी भी बातचीत में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें, नहीं तो बेवजह झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम न लें। इसकी वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे। इस समय आय की स्थिति थोड़ी मंद रह सकती है। लाभ के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। हालांकि कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आर्डर मिलते रहेंगे।
लव- काफी समय बाद परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनने से सभी लोग खुशी महसूस करेंगे। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के नकारात्मक असर से बचने के लिए देसी और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कहीं फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। घर में बदलाव या रखरखाव से जुड़ी योजनाएं बनेंगी और आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। युवा अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- इस समय आय के साथ-साथ खर्च भी ज्यादा रह सकते हैं। फिजूल खर्चों पर कंट्रोल रखें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की तबीयत खराब होने से कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं, लेकिन उनकी देखभाल ज्यादा जरूरी रहेगी।

व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वियों की वजह से कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन जल्दी ही हालात बेहतर हो जाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से जुड़ा कोई बड़ा आर्डर दिला सकते हैं।
लव- आपका सहयोग घर के वातावरण को अच्छा बनाए रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान अपनाएं। इससे कई तरह की परेशानियों से बचाव होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज मनपसंद कामों में समय बिताकर खुशी मिलेगी। कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है। निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में आपका खास प्रयास रहेगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए आशीर्वाद जैसी रहेगी।
नेगेटिव- युवा मौज-मस्ती और लापरवाही में अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। मामा पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। मधुर वाणी का प्रयोग करें, नहीं तो रिश्तों में कटुता आ सकती है और मानसिक अशांति बढ़ सकती है।

व्यवसाय- कारोबार में आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी। किसी बड़े फैसले में वरिष्ठ लोगों से सलाह लेना बेहतर रहेगा। कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रखने से प्रोडक्शन बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अभी स्थिति लगभग यथावत रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच प्रेमपूर्ण संबंध बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- संयमित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे। हालांकि घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। खर्च ज्यादा रहेंगे, लेकिन आय के साधन बने रहने से तनाव नहीं होगा। किसी करीबी मित्र के यहां धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है।
नेगेटिव- विद्यार्थी सोशल मीडिया और फालतू बातों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता न करें। पड़ोस से जुड़े बेकार के विवादों से दूरी रखें। आज किसी भी तरह की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी रखें। कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। हालांकि लाभदायक आर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी वजह से आपसी तालमेल थोड़ा कम रह सकता है। समस्याओं को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम की वजह से खानपान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी किसी भी योजना को लागू करने से पहले दोबारा सोच लेना जरूरी है, इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। युवा अपनी कमियों में सुधार लाकर और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से अच्छे नतीजे पाएंगे। दोपहर बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि कोई समस्या आपको मानसिक तनाव दे सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने की कोशिश कर रहे लोगों की कागजी प्रक्रिया में कुछ बाधा आ सकती है।

व्यवसाय- इस समय कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। समय के सही उपयोग के साथ आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देना जरूरी है। नौकरी में अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर कोई खास प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं। सिर्फ ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर के किसी मुद्दे को लेकर गंभीर बातचीत होगी। उसका सही समाधान भी निकल आएगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम के असर से पेट दर्द और भूख कम लगने जैसी परेशानी हो सकती है। हल्का भोजन लें और जरूरत पड़ने पर सही इलाज भी कराएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो वह किसी अधिकारी की मदद से सुलझने की पूरी संभावना है। कहीं उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। खास लोगों से मुलाकात होगी और जीवन से जुड़े कामों को देखने का बेहतर नजरिया मिलेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें, वरना इसका असर आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। इस समय अपना हौसला बनाए रखना जरूरी है और अपने प्रयासों में कमी न आने दें। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से रास्ता निकाल लेंगे।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ बदलाव होंगे। किसी नए काम को लेकर विचार-विमर्श होगा और उसके लिए ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ेगी। लेकिन अपनी योजनाएं और कार्यशैली किसी के सामने जाहिर न करें। नौकरीपेशा लोग अपने काम बहुत सावधानी से करें।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग आदि में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेंगे। आप खुद को प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आर्थिक मामलों में आप ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जो लाभदायक साबित होंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- माता-पिता या उनके समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य साथ देगा। फिजूल की गतिविधियों में समय खराब करने की बजाय अपने कामों पर ध्यान दें।

व्यवसाय- कारोबार में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। काम की प्रगति को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग जलन की वजह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल सुकूनभरा रहेगा।
लव- दिनभर की व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फिर भी मौसम के प्रभाव से बचाव रखें और आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में पिछले समय से रुके और अटके कुछ काम पूरे होंगे। अगर नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- दूसरों की समस्याओं में उलझकर अपने कामों के साथ समझौता न करें। सफलता पाने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना पड़े, तो हिचकिचाएं नहीं। अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ न लें। इस समय बच्चों का सही मार्गदर्शन करना भी जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। लेकिन स्टाफ के साथ तालमेल बनाए रखने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। अभी आय के स्रोत कम रहेंगे। हालांकि मौजूदा कामों का अच्छा परिणाम निकट भविष्य में जल्दी मिलने लगेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक बनी रह सकती है। संतान के करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ न करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। गले से जुड़ी किसी भी परेशानी को गंभीरता से लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय खुद के लिए भी निकालें। आत्ममंथन करने से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा और मानसिक शांति भी रहेगी। आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। दृढ़ निश्चय और मेहनत के साथ अपने कामों में पूरा समय दें।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा वहम हो सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा, लेकिन सकारात्मक बने रहें। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। वरिष्ठ लोगों की मध्यस्थता से संबंधों को मधुर बनाए रखने का प्रयास करें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ नए संपर्क बनेंगे और उनसे फायदा भी होगा। काम के प्रति आपकी पूरी एकाग्रता आपको नई उपलब्धियां दिला सकती है। लेकिन किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें।
लव- परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है। ज्यादा तनाव न लें। हर परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी खास काम से जुड़ी योजनाएं अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगी। घर के रखरखाव से जुड़ी कुछ योजनाएं भी बनेंगी। युवा अपनी किसी दुविधा के दूर होने से राहत महसूस करेंगे।
नेगेटिव- किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण बात या काम करवाने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। थोड़ी सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। अपने अहम और गुस्से को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करें।

व्यवसाय- कारोबार में और ज्यादा मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। कार्य विस्तार की योजनाएं धीरे-धीरे अमल में आएंगी। लेकिन अभी उन पर और विचार करना जरूरी है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नौकरी में आपके काम की उच्चाधिकारी सराहना करेंगे।
लव- काम के साथ-साथ घर-परिवार की देखभाल और सहयोग के लिए भी समय निकालें। इससे घर का माहौल सुखद और खुशहाल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम और बुखार रह सकते हैं। लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7