

स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : पंकज सक्सेना

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा कुमाऊं क्षेत्र के दौरे पर हैं। हल्द्वानी स्थित कांग्रेस के स्वराज आश्रम में प्रदेश प्रभारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


इस मौके पर स्वराज आश्रम में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्यप्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।


सम्मेलन में नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ अत्याचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह इस स्थिति से अवगत है।


प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाना है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी जरूरी होगी।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार बन चुकी है और आम जनता, विशेषकर महिलाएं, शासनकाल में बढ़ते अत्याचार और महंगाई से परेशान हैं।


शैलजा ने आगे कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और जनसुविधाओं की कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कांग्रेस की तैयारियों का भरोसा देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पार्टी जनता का विश्वास जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कुमारी शैलजा ने यह भी बताया कि पुराने और मजबूत कांग्रेस नेता हरीश रावत जल्द ही पार्टी के साथ जनता के बीच सक्रिय रूप से दिखाई देंगे और आगामी चुनाव में कांग्रेस की रणनीति को मजबूती प्रदान करेंगे।


