

स्थान : ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए नगर निगम ने स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य मुख्य धार्मिक और सार्वजनिक क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाए रखना है।


पहले दिन सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाया।


चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी तक, इंद्रमणि बडोनी चौक से मनसा देवी फाटक तक सफाई अभियान को जोर-शोर से संचालित किया गया।


कोयल घाटी से एम्स रोड और गौरा देवी चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर भी सफाई के विशेष अभियान चलाए गए।
नगर निगम ने इस अभियान के लिए अतिरिक्त श्रमिक और उपकरण भी तैनात किए, ताकि सफाई कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान यात्रा प्रारंभ होने से पहले श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

सफाई अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील भी की गई, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान शहर में साफ-सुथरा माहौल बना रहे।

