

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सही साबित हुआ है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।


राज्य के कई मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही हल्की बारिश दर्ज की गई। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया, लेकिन तापमान में गिरावट भी महसूस की गई।


वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम ने और अधिक सख्त रूप दिखाया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंड का एहसास बढ़ गया है। खासकर सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से रात से ही कई इलाकों में झमाझम बारिश जारी है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने कहा है कि बारिश और ठंड को देखते हुए सभी लोग जरूरी सावधानी बरतें, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

