

स्थान : हरिद्वार
रिपोर्टर : मनोज कश्यप

हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी हिस्ट्रीशीटरों की परेड करवाई। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।


रानीपुर कोतवाली में कुल 11 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया गया और उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई। कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी ने सभी को चेतावनी दी कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।


पुलिस ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को निर्देश दिया कि वे हर सप्ताह अपनी गतिविधियों की जानकारी बीट पुलिस को देंगे। यह कदम क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए उठाया गया है।

कोतवाल मनोहर सिंह भंडारी ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेगी और किसी भी प्रकार की शरारत या अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस परेड के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि रानीपुर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और इसे कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए जरूरी कदम बताया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि रानीपुर क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई और नियमित निगरानी जारी रहेगी।

