

स्थान : कालाढूंगी
ब्यूरो रिपोर्ट

कालाढूंगी निवासी मानवी तड़ियाल ने हरियाणा के चंडीगढ़ में आयोजित डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट मानवी के निवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


राजेंद्र सिंह बिष्ट ने मानवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मानवी ने न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम देशभर में रोशन किया है। उनके शानदार प्रदर्शन से पूरे प्रदेश को गर्व महसूस हो रहा है।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल मानवी की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार युवाओं और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है।

राजेंद्र बिष्ट ने आगे कहा कि इन योजनाओं के कारण उत्तराखंड की प्रतिभाएं देश और विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे युवा और प्रतिभाशाली लोग प्रदेश का मान बढ़ाते रहेंगे।
मानवी के पिता गोपाल सिंह तड़ियाल और माता ममता तड़ियाल ने बताया कि मानवी ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मानवी की यह उपलब्धि उनके पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है।

मानवी वर्तमान में कालाढूंगी के कैमरेडी विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी मेहनत और अभ्यास से बेहतर प्रदर्शन किया।

डांस प्रतियोगिता के.के.एच.डी.किसमे है कितना दम 26 मार्च को रयात बहारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। मानवी की सफलता ने उत्तराखंड की युवा प्रतिभाओं के लिए नई प्रेरणा पैदा की है।

