द्वाराहाट में स्याल्दे बिखौती मेले की तैयारियाँ, पुलिस कप्तान का स्वागत और सुरक्षा पर जोर

द्वाराहाट में स्याल्दे बिखौती मेले की तैयारियाँ, पुलिस कप्तान का स्वागत और सुरक्षा पर जोर

स्थान : अल्मोड़ा
ब्यूरो रिपोर्ट

पार्ट द्वाराहाट नगर में पुलिस कप्तान अल्मोड़ा पुलिस कप्तान के आगमन पर स्याल्दे बिखौती मेला समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। समिति ने मेले को सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की।

मेला समिति के उपाध्यक्ष हेम रावत ने बताया कि प्रसिद्ध स्याल्दे बिखौती मेला 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित होगा। इसके लिए पुलिस कोतवाल विनोद जोशी द्वारा मेले के दौरान यातायात मार्गों में बदलाव किया गया है।

समिति ने कहा कि परिवर्तित मार्ग की जानकारी आम जनता तक समय रहते पहुंचाई जाएगी। मेले के दौरान हजारों लोग एकत्रित होंगे, इसलिए यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के लिए यह कदम जरूरी है।

मेला समिति ने कहा कि मेले को और आकर्षक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और सुरक्षा व व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 14 और 15 अप्रैल को मेला क्षेत्र में मदिरा की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस और मेला समिति मिलकर मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सभी आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं।

बैसाखी के समय आयोजित यह मेला स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, और इसके सफल आयोजन के लिए प्रशासन और समिति पूरी तरह से जुटी हुई है।