सितारगंज: सौरभ बहुगुणा के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

सितारगंज: सौरभ बहुगुणा के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

स्थान : सितारगंज

ब्यूरो रिपोर्ट

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में हजारों लोगों ने भाग लेकर रंग, गुलाल और उत्साह का आनंद लिया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी उपस्थित रहे और उन्होंने उपस्थित लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा अपनी पत्नी सुमिधा बहुगुणा और पुत्र के साथ पारंपरिक होली गीतों पर थिरकते नजर आए। समारोह के लिए टेंट में बड़े पंडाल का निर्माण किया गया, जिसमें हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्तियाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी सहित सितारगंज विधानसभा के अन्य पदाधिकारी और संगठन के लोग भी उपस्थित रहे।

सभागार में मौजूद लोगों ने रंग-बिरंगे गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक होली गीतों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने उपस्थित लोगों से मिलकर उन्हें गले लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। दोनों ने क्षेत्र में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।

इस आयोजन ने न केवल होली के उत्सव को जीवंत बनाया, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी फैलाया।

सैकड़ों स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लेकर इसे भव्य और यादगार बनाया।