
स्थान – विकासनगरविकासनगर में अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। तहसील प्रशासन और एमडीडीए ने संयुक्त रूप से सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर सख्त कदम उठाए।


तहसील प्रशासन ने ईस्ट हॉप टाउन क्षेत्र में करीब 12 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को चिन्हित किया। भारी पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराया।


साथ ही, एमडीडीए ने शेरपुर क्षेत्र में करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। विभाग ने बिना स्वीकृति विकसित की जा रही प्लॉटिंग को निशाना बनाते हुए पूरी तरह से जमींदोज कर दिया।


इस कार्रवाई के दौरान एक अवैध रूप से संचालित टाइल फैक्ट्री के निर्माण को भी प्रशासन ने तहस-नहस कर दिया। यह कदम भूमि और सरकारी संपत्ति के अवैध उपयोग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया।


प्रशासन का कहना है कि जनहित और नियमानुसार विकास सुनिश्चित करने के लिए अवैध निर्माणों और प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इसका मकसद न केवल सरकारी भूमि को सुरक्षित करना है, बल्कि क्षेत्र के नियोजित विकास को भी सुनिश्चित करना है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अवैध कब्जों और निर्माणों के कारण कई बार क्षेत्र का विकास प्रभावित होता रहा है, और अब नियमों के तहत कार्रवाई होना आवश्यक था।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अवैध कब्जों और निर्माणों की पहचान होते ही उसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे नियमानुसार ही भूमि और संपत्ति का उपयोग करें।

ब्यूरो रिपोट

