
स्थान – लोहाघाट( चंपावत)

ब्यूरो रिपोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 27 फरवरी को लोहाघाट दौरे को लेकर आज बुधवार को पालिका सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में और जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया कि मुख्यमंत्री का लोहाघाट दौरा भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा।


भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी लोहाघाट के प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वे निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण भी करेंगे।


नगर पालिका की ओर से मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा लोहाघाट और चंपावत क्षेत्र के विकास हेतु किए गए कार्यों को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल, स्वागत और सुरक्षा सहित सभी तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की गई। स्थानीय जनता में भी इस दौरे को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने रामलीला मंच का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा, मार्ग और कार्यक्रम संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि 27 फरवरी का दौरा लोहाघाट के लिए यादगार और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। जनता को उम्मीद है कि इस दौरे के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री कुछ बड़ी घोषणाएँ करेंगे।

