
स्थान – अल्मोड़ा

ब्यूरो रिपोट

नगर के मल्ला महल में महिला कल्याण संस्था की ओर से महिला होलिकोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और अन्य प्रमुख अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।


कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। समूह नृत्य और मंचीय कार्यक्रमों ने समां बांधते हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया।


मेयर अजय वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए ऐसे सशक्त मंच उपलब्ध कराने की सराहना की।

उन्होंने महिला कल्याण संस्था के प्रयासों की भी प्रशंसा की और कहा कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहना चाहिए।

संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि महिला होलिकोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना और सामाजिक, सांस्कृतिक तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और संस्था के सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

