
स्थान – ऋषिकेश

ब्यूरो रिपोट

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि विजन के तहत राज्य में नशामुक्ति अभियान को गति देते हुए STF और पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कड़ा प्रहार शुरू कर दिया है। अभियान के तहत राज्यभर में तस्करी की रोकथाम और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।


ऋषिकेश क्षेत्र से टीम ने सप्ताह भर के भीतर दूसरा बड़ा अभियान करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में ANTF और ऋषिकेश पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका।


कार की तलाशी के दौरान पुलिस को 2 किलो 180 ग्राम चरस और 5 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। यह कार्रवाई अभियान की गंभीरता और नशामुक्ति के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


गिरफ्तार तस्कर की पहचान भागवत, निवासी उत्तरकाशी, के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मादक पदार्थ टिहरी जिले के निवासी सुंदर से लाया गया था।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी इस खेप को देहरादून और ऋषिकेश के इलाकों में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में था। कम समय में अधिक धन कमाने के लालच ने उसे नशा तस्करी के इस काले कारोबार में उतार दिया।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी लालच में आकर तस्करी जैसे अपराधों में न फँसें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नशा तस्करी किसी भी हाल में सहन नहीं की जाएगी।
एसएसपी अजय सिंह ने साफ किया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी और तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

