
स्थान -खटीमा

रिपोर्टर – अशोक सरकार

जहां डॉक्टर अकलीम अहमद के स्वर्ण पदक जीतने पर खटीमा में जोरदार हुआ स्वागत, उन्होंने जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। डॉ. अकलीम के इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

उप जिला चिकित्सालय में डॉ. अकलीम का स्वागत सीएमएस


डॉ. केसी पंत ने सभी चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ के साथ मिलकर किया। डॉ. पंत ने कहा कि डॉ. अकलीम ने अपने कुशल नेतृत्व से देश को गौरवांतित किया है। इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल टूर्नामेंट, 2026 श्रीलंका में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित प्रथम पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप (सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स) राष्ट्रीय स्तर पर कई तैराकी प्रतियोगिताओं में पदक जीते डॉ. अकलीम की इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।


इस दौरान स्वागत करने वालो में डॉ. वीपी सिंह, डॉ. मनी पुनियानी, डॉ. अब्बास, डॉ. सिमरनजीत सिंह, डॉ. कासिफ, डॉ. आरडी भट्ट, डॉ. भूपेंद्र प्रसाद, फार्मासिस्ट मंजू आर्य, नवल किशोर गोस्वामी, एचएस राना, वीके श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गुप्ता आदि थे।


