बद्रीनाथ यात्रा 2026: चमोली प्रशासन ने तैयारियों का निरीक्षण शुरू

बद्रीनाथ यात्रा 2026: चमोली प्रशासन ने तैयारियों का निरीक्षण शुरू

स्थान – चमोली

ब्यूरो रिपोट

आगामी बद्रीनाथ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए चमोली जिला प्रशासन ने तैयारियों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी Gaurav Kumar ने सोमवार को विभिन्न विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मुख्य प्रवेश मार्गों कमेडा, चटवापीपल और उमट्ठा स्लाइड जॉन का निरीक्षण किया और कहा कि यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सड़कों के सुधार और यातायात नियंत्रण के लिए कार्यदायी एजेंसियों को निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग में खाद्यान्न भंडार का भी निरीक्षण किया, ताकि यात्रा के दौरान आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहे।

एसपी चमोली ने बताया कि सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए चमोली पुलिस हर समय तैयार है और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

चमोली सीएमओ डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने कहा कि जिले में यात्रा मार्ग पर 28 स्वास्थ्य इकाइयां स्थापित की गई हैं। उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग के लिए शासन को पत्र भेजा है, ताकि आपात परिस्थितियों में चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा मार्ग की मरम्मत, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।