हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए केंद्र से 500 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए केंद्र से 500 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

स्थान -देहरादून

ब्यूरो रिपोट

अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ 2027 के दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के लिए उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री CR Patil से मुलाकात कर कुंभ के आधारभूत ढांचे के लिए 408.82 करोड़ रुपये की मांग की।

केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री की मांग से अधिक राशि जारी करते हुए 500 करोड़ रुपये मंजूर किए। इस धनराशि से स्वच्छता, उद्घाटन-समापन समारोह, लाइट एवं लेजर शो, घाटों का सुंदरीकरण और अन्य बुनियादी कार्यों को तेजी से गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से कुंभ आयोजन सफल, सुव्यवस्थित और पर्यावरणीय दृष्टि से सतत तरीके से सम्पन्न होगा।

कुंभ आयोजन के लिए अब जिन कार्यों पर तेजी से काम होगा, उनमें शामिल हैं: पुलों की मरम्मत, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत और पेयजल की सुविधा, अस्थायी शौचालयों का निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए परिवहन व्यवस्था, पैदल मार्ग, चीला रोड और औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल से जुड़े मार्ग की नई बाइंडिंग, ग्रीन घाटों का निर्माण, घाटों का सुंदरीकरण, सोलर लाइट और स्ट्रीट/फसाड लाइटिंग, मेला क्षेत्र का सुंदरीकरण, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता Ravi Thakur ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली दौरे कर राज्य के लिए नई सौगातें लेकर आते हैं। उनका यह प्रयास हरिद्वार कुंभ को भव्य और आधुनिक बनाने में मददगार साबित होगा।

केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का महापर्व होगा, बल्कि उत्तराखंड की पर्यटन और आधारभूत संरचना को भी मजबूत करेगा।

वित्तीय विवरण (करोड़ में):

  • स्वच्छता कार्य: 141.17
  • उद्घाटन-समापन: 107.00
  • लाइट/लेजर शो: 73.00
  • घाटों का सुंदरीकरण: 60.85
  • अन्य कार्य: 26.80