
स्थान – बाजपुर (उधमसिंह नगर)

ब्यूरो रिपोट

बाजपुर स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में Samajwadi Party यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव Arvind Yadav ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।


अरविंद यादव ने भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता अब कथित तौर पर किए गए वादों और नीतियों को समझ चुकी है।


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन की सक्रियता और मजबूती से भाजपा असहज है। आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का रास्ता चुनेगी।

सपा नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी।

प्रेसवार्ता के दौरान स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

