शिक्षा निदेशक से मारपीट प्रकरण पर सियासत तेज, विपक्ष ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

शिक्षा निदेशक से मारपीट प्रकरण पर सियासत तेज, विपक्ष ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

स्थान – देहरादून

ब्यूरो रिपोट

भाजपा विधायक समर्थकों द्वारा शिक्षा निदेशक से कथित मारपीट के मामले ने अब प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

भाकपा (माले) के राज्य सचिव Indresh Maikhuri ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब विधायक, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री सभी भाजपा से हैं, तो विधायक को निदेशक के पास जाने की क्या आवश्यकता थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पूर्व नियोजित प्रतीत होती है और विधायक अपने समर्थकों के साथ दबाव बनाने पहुंचे थे।

वहीं Samajwadi Party (सपा) ने भी इस घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश में पहले से ही अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और ऐसे में सत्तारूढ़ दल के विधायक पर इस तरह के आरोप लगना गंभीर चिंता का विषय है।

विपक्षी दलों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि ही कानून हाथ में लेने लगेंगे, तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

घटना के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और तीखी बयानबाजी होने के आसार हैं।