केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने एनएच-109 के डेंजर जोन का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने एनएच-109 के डेंजर जोन का किया निरीक्षण

स्थान – अल्मोड़ा

ब्यूरो रिपोट

कुमाऊं की लाइफ लाइन माने जाने वाले National Highway 109 (एनएच-109) पर क्वाराब के पास बने डेंजर जोन और निर्माणाधीन वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री Ajay Tamta ने किया।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एनएच-109 अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ को जोड़ने वाला एकमात्र प्रमुख मार्ग है, जहां क्वाराब के पास वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है।

अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है और कार्य लगातार प्रगति पर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वैकल्पिक मार्ग तैयार होने के साथ इस डेंजर जोन की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने भी लंबे समय से इस क्षेत्र में यातायात जाम और भूस्खलन की समस्या को लेकर चिंता जताई थी। केंद्रीय मंत्री के निरीक्षण के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण कार्य में तेजी आएगी और कुमाऊं क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी।