
स्थान : शिवपुरी
ब्यूरो रिपोट

मां पावकी देवी मंदिर प्रांगण में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन पावकी देवी सनातन सेवा समिति के सौजन्य से किया गया।


सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया था।


इस भव्य आयोजन में लगभग 600 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम के दौरान हिंदू संस्कृति एवं धर्म पर विशेष चर्चा हुई।

सम्मेलन में उपस्थित जनों ने संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर जोर दिया तथा सामाजिक और धार्मिक एकता की भावना को मजबूत करने की बात की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और व्याख्यानों के माध्यम से हिंदू धर्म और सांस्कृतिक धरोहर की चर्चा की गई।

सम्मेलन में स्थानीय समाजसेवी और श्रद्धालु भी शामिल हुए, जिन्होंने आयोजन की सफलता में सहयोग दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को गढ़वाली पारंपरिक भोज भड्डू की दाल, भात और शुद्ध देशी घी परोसा गया।
मंदिर प्रबंधन और आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से न केवल धार्मिक जागरूकता बढ़ती है बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी प्रोत्साहन मिलता है।

