
स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोट

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या-17, हीरानगर स्थित संजय कॉलोनी और सतीश कॉलोनी में आज क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत 33.95 लाख रुपये की लागत से होने वाले जनहितकारी विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या-17 के पार्षद शैलेन्द्र दानू, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों ने विकास कार्यों के शुभारंभ का स्वागत किया।


विधायक सुमित हृदयेश ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है।


उन्होंने बताया कि सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनका कहना था कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अपने भावनात्मक संबोधन में विधायक ने अपनी पूज्यनीय माताजी के आदर्शों और सेवा भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि वे उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपनी माताजी की सीख और उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना अपना कर्तव्य समझता हूँ।”

विधायक ने आश्वस्त किया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण, संतुलित और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए विधायक का आभार प्रकट किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास की गति बनी रहेगी और क्षेत्र को नई सुविधाएं मिलती रहेंगी।

