
स्थान -खटीमा

रिपोटर -अशोक सरकार

खटीमा। देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में 65 वर्षीय जानकी चंद की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए उनके ही भतीजे को गिरफ्तार किया है। भतीजे पर आरोप है कि उसने पैसों के लालच में ताई का गला घोंटकर हत्या की।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 18 फरवरी (बुधवार) की देर रात सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में जानकी चंद का शव खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और फील्ड यूनिट व आरएफएसएल कुमाऊं टीम ने फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए।


मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान लगभग 60–70 सीसीटीवी कैमरों और लोगों से जानकारी जुटाई गई।

जांच में पता चला कि हत्या में मृतका के भतीजे रवि चंद का नाम सामने आया। उसे झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ में रवि चंद ने स्वीकार किया कि पैसों की जरूरत के कारण उसने 17 फरवरी की शाम को मफलर से मुंह ढककर अपनी ताई के घर जाकर उनका गला दबाया।


एसएसपी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने अलमारी से पर्स निकालकर पैसे और अन्य सामान ले लिया और मकान के बाहर ग्रिल व दरवाजे में ताला लगाकर चुपचाप वहां से चला गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना से संबंधित माल बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में सीओ विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह और एसआई

