बाजपुर में लेवड़ा पुल निर्माण में देरी, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

बाजपुर में लेवड़ा पुल निर्माण में देरी, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

स्थान – बाजपुर

रिपोटर -भूपेंद्र सिंह पन्नू

बाजपुर। बाजपुर बेरिया रोड स्थित लेवड़ा नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य में देरी को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में इंदिरा कॉलोनी के लोग उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।

अनिल बाल्मीकि ने कहा कि पुल का निर्माण अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। जून में मानसून आने वाला है और यदि समय रहते कार्य पूरा नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण के बीच आ रहे पीपल के पेड़ को हटाने के लिए शासन से अनुमति प्राप्त हो चुकी है, बावजूद इसके कुछ लोग राजनीतिक कारणों से विरोध कर रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अस्थायी पुल की दीवार गिर चुकी है और रात के समय भारी लोडेड वाहन गुजर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बाहरी भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाने और क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराने की मांग की।

मौके पर लोक निर्माण विभाग की एई नेहा शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी पहुंचे। विभाग ने अनुमति के आधार पर पुल के बीच आ रहे पीपल के पेड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने आश्वासन दिया कि पुल का निर्माण तेज गति से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले इसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि क्षेत्रवासियों को बाढ़ से सुरक्षित रखा जा सके।

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि पेड़ हटाने की कार्रवाई एनओसी और वैधानिक अनुमति के तहत की जा रही है। पेड़ हटते ही निर्माण कार्य में गति आएगी और पुल समय से पूरा किया जाएगा।

You’re using a less powerful model until your limit resets tomorrow after 10:07 AM. Upgrade to get more access.

Try Plus free