
स्थान : देहरादून

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 द्वारा 13 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कुल 20 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।


जारी आदेश में महत्वपूर्ण तैनतियों में शामिल हैं:

- श्रीमती निवेदिता कुकरेती – पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ से पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया।
- श्री रचिता जुयाल भंगारी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल से पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय के पद पर नियुक्त।
- श्री यशवंत सिंह – सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रभारी डीआईजी पीटीसी नरेंद्रनगर बने।
इस बड़े फेरबदल में जिलों और प्रमुख पदों की तैनतियों में बदलाव भी शामिल है:

- श्री प्रमोद डोभाल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से एसएसपी देहरादून।
- श्री अजय सिंह – एसएसपी देहरादून से एसएसपी हरिद्वार।
- श्री नवनीत सिंह – एसएसपी पीटीसी से एसएसपी हरिद्वार।
- श्री अरुण मोहन जोशी – पुलिस अधीक्षक चंपावत से एसएसपी ऊधमसिंहनगर।
- श्रीमती मंजूला मिश्रा – एसएसपी ऊधमसिंहनगर से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना।
- श्री प्रह्लाद कुमार राय – पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी।
- श्री अमित श्रीवास्तव – पुलिस अधीक्षक अभिसूचना देहरादून से सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी रामनगर।
- श्री अक्षय प्रह्लाद कोंडे – पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।
- श्रीमती रेखा यादव – पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से पुलिस अधीक्षक चंपावत।
- श्री देवेंद्र आर. चौबे – पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से एसएसपी अल्मोड़ा।
- श्री देवेंद्र पींचा – एसएसपी अल्मोड़ा से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।
इसके अलावा श्रीमती निहारिका तोमर, श्री जितेंद्र कुमार मेहरा, श्री जितेंद्र चौधरी, सुश्री निष्ठा यादव, श्री मनोज ठाकुर और श्री चंद्रमोहन सिंह समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राज्य शासन ने कहा है कि यह व्यापक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थलों पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कदम राज्य में सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

