भाजपा मंडल अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

भाजपा मंडल अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

स्थान : बाजपुर

रिपोर्टर – भूपेंद्र सिंह पन्नू

विधानसभा चुनाव से पहले महुआखेड़ागंज की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा को झटका देते हुए मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने अपनी पत्नी एवं बरखेड़ी ग्राम प्रधान कमलजीत कौर समेत दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

गुरुवार को रामराज रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि हरजिंदर सिंह के कांग्रेस में आने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था और ओवरलोड डंपरों के मुद्दे को लेकर हमला बोला। साथ ही 16 फरवरी को राजभवन घेराव के ऐलान के साथ सियासी माहौल को और गर्म कर दिया।

भाजपा से कांग्रेस में हुए इस घटनाक्रम को बाजपुर विधानसभा की राजनीति में अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।