
स्थान : चंपावत
ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत आज जनपद चम्पावत के लोहाघाट ब्लॉक के राइकोट महर और बाराकोट ब्लॉक के मल्ला बापरू में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए गए।


राइकोट महर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की। इस शिविर में 1021 नागरिकों ने भाग लिया। मौके पर विभिन्न शिकायतों में से अधिकांश का जिलाधिकारी ने तुरंत समाधान किया।

शिविर में विभागों के माध्यम से कुल 913 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, 19 यूसीसी और आधार कार्ड संबंधित प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई।


जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
वहीं, बाराकोट ब्लॉक में आयोजित शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने की। इस शिविर में 610 लोगों ने सहभागिता की और विभिन्न विभागों के माध्यम से नागरिकों को लाभ प्रदान किया गया।

बाराकोट शिविर में कुल 99 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 15 यूसीसी एवं आधार कार्ड से संबंधित प्रकरणों पर कार्यवाही की गई।


शिविरों के आयोजन से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण में मदद मिली। प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के शिविर सामाजिक न्याय और नागरिक सुविधा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

