

टॉप – हरिद्वार
संवाददाता – धर्मराज


हरिद्वार में मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत पुलिस ने बहरूपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।



थाना सिडकुल पुलिस ने नवोदय नगर के आस-पास गश्त और चेकिंग के दौरान 12 बहरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया। ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और धोखाधड़ी के जरिए श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों से न केवल भीड़-भाड़ और कानून-व्यवस्था की समस्याएं पैदा हो रही थीं, बल्कि संभावित असुरक्षा भी बढ़ रही थी।




थाना सिडकुल के प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हर प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली बम कांड के बाद पुलिस और अधिक सतर्क हो गई है और सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन निगरानी के माध्यम से क्षेत्र में लगातार सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।



पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत ऐसे बहरूपियों और धोखाधड़ियों पर कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




