कोर विश्वविद्यालय रुड़की का 27वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रो. एन.के. गोयल बने मुख्य अतिथि

कोर विश्वविद्यालय रुड़की का 27वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रो. एन.के. गोयल बने मुख्य अतिथि

लोकेशन- रुड़की
ब्यूरो रिपोर्ट

कोर विश्वविद्यालय रुड़की का 27वां स्थापना दिवस बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रोफेसर एन.के. गोयल का विश्वविद्यालय प्रशासन ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में प्रो. गोयल ने विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूरी टीम तथा संस्थापक सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 1998 में जब इस विश्वविद्यालय का सपना देखा गया था, उस समय शिक्षा में निवेश करना आसान नहीं था और न ही इसे आर्थिक रूप से लाभकारी माना जाता था। इसके बावजूद संस्थापकों ने दूरदर्शिता दिखाते हुए उच्च शिक्षा के इस महत्त्वपूर्ण संस्थान की नींव रखी।

प्रो. गोयल ने आगे कहा कि आज कोर विश्वविद्यालय न केवल उत्तर भारत, बल्कि पूरे देश की बेहतरीन विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। उन्होंने संस्था की प्रगति, उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, छात्रों का सम्मान और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।