

ब्यूरो रिपोर्ट


नैनीताल। एसएसपी नैनीताल श्री मंजुनाथ टीसी (IPS) ने मंगलवार को जनपद पुलिस में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए। जारी सूची के अनुसार सभी अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नए स्थानों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




एसएसपी द्वारा किया गया यह स्थानांतरण पुलिस व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में आवश्यकतानुसार सभी थानों और चौकियों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा मजबूत बनी रहे।



स्थानांतरण सूची के अनुसार अधिकारी अपने नए दायित्वों का कार्यभार शीघ्र ग्रहण करेंगे।




